उत्तराखंड समाचार

क्रेशर में नाबालिक लड़की ने लगाई फांसी

पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली।

देहरादून। सुसवा नदी किनारे बने स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है किशोरी अपनी अन्य सहेलियों के साथ यहां कूड़ा बीनने आई थी। उसे प्लांट कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था। उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थी। स्थानीय निवासियों व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, स्क्रीनिंग प्लांट को सीज किए जाने की मांग करते हुये पहले कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया। एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे संचालित हो रहे स्क्रीनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों के डराने पर कुछ किशोरियां भाग गईं। जबकि एक को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली।

आज डोईवाला क्षेत्र सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक लड़की के फांसी लगाने की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वहां काम करने वाले चार लड़कों द्वारा कूड़ा बिनने वाली दो लड़कियों को प्लॉट से  छोटा मोटा लोहा उठाते रोक लिया था जिसमें एक लड़की भाग गयी और एक को उन्होंने रोक लिया व उसे कमरे में बैठा दिया। साथी उनके द्वारा पुलिस को भी कॉल किया, कि एक चोरी करते हुए युवती पकडी है, जिसे कमरे में बंद किया है व कुछ समय बाद बताया कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उक्त लड़की द्वारा एक कमरे में फांसी लगा ली गई बताया गया। तथा वहां मौजूद लड़कों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसे कुछ फुटेज प्राप्त हुई है। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर के  पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम हेतु डॉक्टर के पैनल को निर्देशित किया गया है। चारों युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने, क्रेशर को सील करने हेतु पुलिस द्वारा तहसीलदार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। मृतका के परिजनों जो केशव पूरी बस्ती के निवासी है को अवगत कराया गया कि घटना की तहरीर दी जाए जिससे पुलिस द्वारा तत्काल घटना के संबंध में कार्यवाही की जाए।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581