उत्तराखंड समाचार

प्राथमिक विद्यालय ढूँगी के भारत का नवोदय में चयन

भारत का इसी वर्ष राजीव नवोदय में भी चयन हुआ था और अब जवाहर नवोदय विद्यालय में भी चयन होने से विद्यालय में ख़ुशी की लहर है।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रथम प्रतीक्षा सूची में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूँगी (ग्राम डोटलगाँव) के भारत का कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन हो गया है। भारत का इसी वर्ष राजीव नवोदय में भी चयन हुआ था और अब जवाहर नवोदय विद्यालय में भी चयन होने से विद्यालय में ख़ुशी की लहर है। विद्यालय से इस वर्ष भी दो बच्चों का चयन हुआ है , विषम परिस्थितियों एवं अतिदुर्गम क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय ढूंगी के बच्चों द्वारा विगत चार वर्षों से कमाल कर दिखाया है और प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालयों में चयन के साथ साथ बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा भी क्वालीफाई की है। समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय की प्रतिवर्ष उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक आकाश बुड़ाथोकी एवं कमल किशोर को दिया है। शिक्षकों के अथक प्रयास एवं समर्पण की भावना से विद्यालय निरंतर शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला द्वारा छात्र भारत को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और दोनों शिक्षकों के कार्य के प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581