उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने ली हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक

शिकायतों का नो पेंडेंसी के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश

देहरादून। सचिवालय में आयोजित सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने अधिकारियों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप शिकायतों का नो पेंडेंसी के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद कर उनका फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी पुरानी शिकायतों को “क्रिटिकल केटेगरी” में चिन्हित कर उनकी विशेष निगरानी की जाए। साथ ही, पोर्टल पर प्राप्त नेगेटिव फीडबैक पर आवश्यक कार्रवाई कर उसकी साप्ताहिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सीएम हेल्पलाइन नंबर 24*7 कार्य करें, इसके लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायत से संबंधित प्रकरणों की सही स्थिति ही पोर्टल पर अपलोड की जाए, इसमें यदि लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता मिलन और तहसील दिवस कार्यक्रमों को प्रभावी, समाधानपरक और जनविश्वास अर्जित करने वाला मंच बनाने के साथ ही प्रति माह संपूर्ण प्रदेश में एक साथ तहसील दिवस का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581