उत्तराखंड समाचार

अपर जिलाधिकारी ने दिये अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

देहरादून, 27 जनवरी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जोगीवाला से अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने एनएच एवं लोनिवि के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए। एनएच के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 10 दिन पूर्व सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करते हुए चिन्हित कब्जाधारियों को अपना अतिक्रमण 26 जनवरी तक हटाने को कहा गया है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जनमानस से अनुरोध किया कि अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के दौरान वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, एनएच के अधि0 अभि0 प्रवीन सहित लोनिवि के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581