उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आया मलबा, रोक दी गई यात्रा

मलबा पत्थर की चपेट में आने में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के कारण मलबा आने से यात्रा रोक दी गई है। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित होने लगी है। गौरीकुंड से केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग के जंगलचट्टी के पास लगातार हो रही बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ चुका है। गदेरे के उफान पर आने से मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। मलबा पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। केदारघाटी में मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास गदेरा उफान के आने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर पैदल मार्ग पर जमा हो चुका है, वहीं मलबा पत्थर की चपेट में आने में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने और संपूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, ऐसे में एहतियातन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button