उत्तराखंड समाचार

अहमदाबाद विमान हादसे पर उत्तराखंड शिवसेना ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अहमदाबाद विमान हादसे पर उत्तराखंड शिवसेना ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

देहरादून 14 जून। शिवसेना मुख्यालय  उत्तराखंड द्वारा अहमदाबाद विमान दुर्घटना मे दिवंगत आत्माओ की शान्ति के लिए श्रद्धांजली सभा आयोजित कि गयी। शिवसेना परिवार द्वारा मृतको की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। एव दीप दान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद मे हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, पूरा देश इस भीषण दुर्घटना से दुखी, निशब्द,एवं स्तब्ध है। उन्होंने कहा की शिवसेना परिवार दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता है एंव पीड़ित परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है। साथ ही इस भयावह दुर्घटना में घायल हुए सभी व्यक्तियों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, उप प्रमुख शिवम गोयल, महासचिव विकास मल्होत्रा, रोहित बेंदी, मनोज सरीन, फरीद अहमद,अभिनव बेंदी, वासु परविन्दा, कृष्ण गोपाल, विजय गुलाटी, अक्षय महेंद्रू, लक्ष्य बजाज, हेमन्त खुराना, शशि प्रकाश गौड, राम मिलन, आनंद बडौनी, अक्षय शर्मा अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581