उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में जा गिरी कार

फायर सर्विस यूनिट रेस्क्यू उपकरणों के सहित घटना स्थल पर एसडीआरएफ के साथ मिलकर खाई में उतरी।

टिहरी। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ टिहरी में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वाहन दुर्घटना की सूचना पर फायर सर्विस यूनिट नई टिहरी अविलंब घटना स्थल चम्बा-घनसाली रोड़ जाख तिराहे पर पहुंची। फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर देखा कि एक कार गहरी खाई में गिरी हुईं है। फायर सर्विस यूनिट रेस्क्यू उपकरणों के सहित घटना स्थल पर एसडीआरएफ के साथ मिलकर खाई में उतरी। उक्त कार में तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की ही घटना स्थल पर मृत्यु हो गई थी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा कड़ी मेहनत से मृत व्यक्तियों को स्ट्रेचर में रखकर वापस रोड़ तक पहुंचे तथा एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल के लिए पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581