उत्तराखंड समाचार

मेधावी विद्यार्थी सम्मानित : सराय ख्वाजा के टॉपर मेरिटोरियस विद्यार्थी सम्मानित

विद्यालय के 23 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है तथा तीनों टॉपर विद्यार्थियों ने परीक्षा 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में विद्यालय टॉपर मेरिटोरियस विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 23 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है तथा तीनों टॉपर विद्यार्थियों ने परीक्षा 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। विद्यालय के लिए सब से अधिक हर्ष का विषय यह है कि विद्यालय के दसवीं ए की छात्रा कशिश ने 500 में से 468 अंकों के साथ 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में हिंदी एवं  इतिहास और शारीरिक शिक्षा के अधिकतम पद रिक्त रहे हैं। जिस की समय समय पर सूचना प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारियों को दी जाती रही है। मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आज विद्यालय में पुरस्कार एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया विद्यालय में द्वितीय स्थान कुमारी संजना दसवीं ए ने 500 में 466 अंक 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया है। विद्यालय में तृतीय स्थान तान्या  दसवीं ए की छात्रा ने 462/500 अंक 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं न होते हुए भी विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर सराय ख्वाजा विद्यालय परिवार को गौरांवित किया हैं। प्राचार्य मनचंदा, कक्षा इंचार्ज सुशीला, दीपांजलि, सरिता, ज्योति, निखिल, अमित शर्मा, श्रीपाल, सुरेंद्र, बबीता,पवन, राजकुमार, ममता, धर्मपाल, प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया, सुनील, राकेश, जयप्रकाश, दिनेश पी टी आई सहित सभी अध्यापकों ने होनहार एवम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि यदि आप नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहोगे तो आप भी इन छात्रों की तरह सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवम विद्यालय परिवार के लिए गौरव एवम गर्व प्राप्ति में सहायक होगे तथा जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और भारत देश को गौरवान्वित करोगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581