उत्तराखंड समाचार

दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के निर्देश

सभी घायलों का हो उचित इलाज : सतपाल महाराज

देहरादून, 22 मई । प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में बोलेरो वाहन दुर्घटना में मारे गए कुंड निवासी संदीप पुत्र भीम सिंह एवं नगासु पजेड़ा निवासी बिलेश्वरी देवी पत्नी कुशाल सिंह की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में बोलेरो वाहन दुर्घटना में मारे गए कुंड निवासी संदीप पुत्र भीम सिंह एवं नगासु पजेड़ा निवासी बिलेश्वरी देवी पत्नी कुशाल सिंह की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी पौड़ी को मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि बुधवार को विकास खण्ड बीरोंखाल के ग्राम सुखई में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें कुल सात लोग सवार थे इनमें से बिलेश्वरी देवी पत्नी कुशाल सिंह की मोके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर घायल कुंड निवासी संदीप पुत्र भीम सिंह की रामनगर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जबकि घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। श्री महाराज ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581