Uncategorizedउत्तराखंड समाचार

डीजीपी उत्तराखण्ड ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस को इसी प्रकार जनसेवा, सुरक्षा तथा नवाचार की दिशा में पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।

देहरादून 14 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राज्य की सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजीपी द्वारा राज्यपाल को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संचालित चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, तकनीकी निगरानी व पुलिस तैनाती के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही अन्वेषण व अभिसूचना संकलन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डीजीपी द्वारा राज्यपाल को साइबर अपराध और साइबर स्पेस में बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए बनाई गई व्यापक कार्ययोजना, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों और साइबर पेट्रोलिंग के प्रभावी मॉडल की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त, पीटीसी नरेंद्रनगर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में की जा रही पहल तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस को इसी प्रकार जनसेवा, सुरक्षा तथा नवाचार की दिशा में पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581