उत्तराखंड समाचारक्राइम

बुजुर्ग माँ को गोदी में उठाकर मंदिर के मुख्य द्वार तक ले गईं और उन्हें सुगमता से दर्शन करवाए।

पुलिस कर्मियों ने प्रारंभिक तौर पर जसपाल को समझाने बुझाने का प्रयास किया और उससे शांत रहने की सलाह दी।

चमोली। गोपेश्वर के कुंड कॉलोनी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को थाना गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुंड कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर शांति भंग कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना गोपेश्वर से पुलिस कर्मी मौके पर पहुँचे। हंगामा कर रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल निवासी ग्राम गैर थाना गोपेश्वर के रूप में हुई, जो अत्यधिक नशे की हालत में था और लगातार हंगामा कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने प्रारंभिक तौर पर जसपाल को समझाने बुझाने का प्रयास किया और उससे शांत रहने की सलाह दी। अत्याधिक शराब के नशे में होने के कारण उक्त व्यक्ति किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं था, और उसका हंगामा लगातार बढ़ता गया। स्थिति को बिगड़ता और अनियंत्रित होते देख पुलिस कर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए जसपाल को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्यवाही हेतु थाने ले आए। मेडिकल परीक्षण में उक्त व्यक्ति के द्वारा अत्याधिक शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581