उत्तराखंड समाचार

हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट ने किया अंडर-15 इन्विटेशन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

देहरादून। आज हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में अंडर-15 इन्विटेशन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं देहरादून कैंट की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तथा मुख्य अतिथि देहरादून नगर निगम के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सौरभ थपलियाल जी ने कहा  कि हम वो सौभाग्यशाली लोग है जिन्होंने हरबंस कपूर जी के साथ उनके मार्गदर्शन में काम किया और ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तराखंड में जीत कर आए और लगातार 8 बार हमारा प्रतिनिधित्व किया। आज कपूर साहब के ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में आने का अवसर मिला निसंदेह नौजवान खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर हिमालया कंपनी के अध्यक्ष डॉ एस फारुख ने कहा कि कपूर साहब का परिवार वर्षों से शहर की सेवा कर रहा है, और कपूर साहब मेरे बहुत अच्छे मित्र रहे। मैं ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई देता हु जिन्होंने नौजवानों के लिए इतना अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया और यही बच्चे आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर श्रीमति कपूर ने बताया कि हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट लगातार लोगों के लिए काम कर रहा है और गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर कोर्स, समय समय पर सामाजिक विषयों पर संगोष्ठी और खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है । ट्रस्ट का हमेशा प्रयास रहता है हरबंस कपूर जी जिन विचारों को लेकर जन जन से जुड़े और समाज के लिए काम किया उसी तरह सामाजिक क्षेत्र में काम करे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हितेश चौधरी, अतुल कपूर, नवनीत सेठी (सचिव जिला बैडमिंटन संघ), अलंकार, रेफरी सुलेखा, सुमित पांडे, संतोष कोठियाल, देवेंद्र बिष्ट, अरविंद महाजन, अभिषेक शर्मा, गोविंद मोहन, नवल थापा, मनीष पाल,अखिलेश शर्मा, विनोद रावत, रविंद्र कटारिया, अंकित अग्रवाल, पारस गोयल, सुनीता विद्यार्थी, अमित पांडे, सूरज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581