उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने किया शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट

वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प : सीएम

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं की उनका प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा। उन्होने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुये लिखा की मुझे उत्तराखण्ड राज्य के ‘मुख्य सेवक’ का पुनः दायित्व दिए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, भारतीय जनता पार्टी के जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को इस ज़िम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु मैं दृढ़ संकल्पित हूं। हम वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का ‘विकल्प रहित संकल्प’ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और मेरा प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581