उत्तराखंड समाचार

फायर सर्विस गोपेश्वर ने आयोजित किया अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की परिस्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग कैसे किया जाए

चमोली। फायर स्टेशन गोपेश्वर के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के द्वितीय दिवस पर सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीएस पहाड़ी फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड उद्योग, सगर गोपेश्वर के समस्त कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की परिस्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इससे कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सजगता और तैयार रहने की भावना को मजबूती मिली। इसके अतिरिक्त, संबंधित इकाई में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की जांच-परख की गई तथा नियमित रिफिलिंग और रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। तत्पश्चात फायर कर्मियों ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा संबन्धी पम्पलेट वितरित किए गए, ताकि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को आग लगने की संभावनाओं और बचाव के उपायों के प्रति सचेत कर सकें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581