उत्तराखंड समाचारधर्म

नमोकर मंत्र मानवता और विश्व शांति के लिए सबसे ऊर्जावान पूजनीय पवित्र महामंत्र

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर महा मासिक मिलन का आयोजन

देहरादून। महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर महामासिक मिलन का आयोजन सभी जैन आमनाओ के संयुक्त तत्वावधान में जैन मिलन परिवार देहरादून के संयोजन में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में किया गया। जिसमें विश्व शांति और आध्यात्मिक जागरूकता के लिये नमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया, जो प्रारंभ में विश्व शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरूकता हेतु किया गया। तत्पश्चात पंच परमेष्ठी की आराधना की गई। इस अवसर पर मिलन शाखाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गये। जैन धार्मिक भजनों पर संगीतमय जैन हाऊजी के आयोजन से सभी भक्तिमय आनंदविभोर हो नृत्य करने को उत्साहित हो गए। जैन समाज की मंदिर स्थानक समिति को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों मे विनोद जैन अध्यक्ष जैन समाज, अनिल जैन महामंत्री स्थानकवासी जैन समाज, दिनेश जैन अध्यक्ष जैन मंदिर माजरा, मोहित जैन अध्यक्ष जैन मंदिर  सुभाषनगर, रचित जैन सरनिमल हाउस, नीरज जैन झंडा बाजार मंदिर, सुनील जैन अध्यक्ष जैन मंदिर जैन भवन, संदीप जैन मंत्री जैन मंदिर जैन भवन शामिल थे। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन ने कहा कि नमोकर मंत्र मानवता ओर विश्व शांति के लिए सबसे ऊर्जावान पूजनीय पवित्र महामंत्र है।

छुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज ने अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर जैन धर्म के ही नही अपितु जन जन के महावीर है उनके सिध्दांत अहिंसा अनेकवांत विश्व शांति हेतु आज भी प्रासंगिक है।

मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे दून चिकित्सालय में फल वितरण, जैन धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं  दवा वितरण श्री मनोहर लाल होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे श्री जी की शोभायात्रा दिगंबर जैन पंचायती मंदिर गांधी रोड से प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस धर्मशाला पहुंचेगी। सांय 7:00 बजे भगवान महावीर का भव्य पालना कार्यक्रम होगा। प्रातः 11:00 बजे कढ़ी चावल वितरण एवं नेकी की दीवार दिगम्बर जैन महासमिति आदि अनादि संभाग की अध्यक्ष कल्पना जैन, नीतू जैन, रेखा जैन, राजबाला जैन, रेनू जैन आदि मुख्य अतिथि डॉक्टर भावना जैन द्वारा जैन भवन के मुख्य द्वार पर किया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री डा संजय जैन, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, अजय जैन, मनीष जैन, आरके जैन, गीतिका, ममलेश जैन, अलका मधु जैन, समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, सचिन जैन, सतीश जैन, अनुज जैन,जेके जैन आदि की उपस्थिति रही। जैन मिलन महावीर देहरादून द्वारा दुग्ध का वितरण किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581