उत्तराखंड समाचार

डीएम ने साहिया गौ सेवा संरक्षण समिति को ढाई लाख रुपए की स्वीकृति मौके पर

गौ सेवा समिति को गौ पालन हेतु निकाला भूमि हस्तांरतण का रास्ता, शासन को भेजा प्रस्ताव

देहरादून, 31 मार्च। सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्रथम की नीति पर  जिला प्रशासन आगे बढ रहा है जिससे जनपद के सामरिक क्षेत्र जौनसार बावर जिलाधिकारी  जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि दुर्गम क्षेत्रों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का दुर्गम क्षेत्र की प्रथम नीति को आगे बढानेे जिला प्रशासन का विशेष फोकस है, इसी का परिणाम है कि प्रशासन निरंतर दुर्गम क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम, भ्रमण इत्यादि कार्यक्रमों से जनमानस के बीच जाकर क्षेत्र समस्याओं का समाधान करने हेतु वचनबद्ध है तथा हितधारकों लाभार्थियों को योजना का शत्प्रतिशत् लाभ मिले इसके लिए निरंतर प्रयासरत् है।  डीएम ने कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग पर प्रस्ताव भेजा गया है जिस पर केन्द्रीय विद्यालयों की पृच्छाएं निराकरण करते हुए पुनः प्रेषित की गई। उन्होंने कहा कि जहां क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने से जनमानस को सुविधा होगी वहीं बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिल पाएगी। डीएम ने समुचित जिम्मेदारी लेते हुए कार्यपूर्ण कराने का विश्वास दिलाया तथा  क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी सविन बंसल में गौ सेवा संरक्षण समिति के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर आमंत्रण करने हेतु क्षेत्रवासियों का धन्यवाद दिया। डीएम ने कहा कि गौ माता सेवा सिर्फ धार्मिक विचारधारा या नैतिक जिम्मेदारी ही नी मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्यका अचूक साथी भी है। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस जगत राम जोशी, उप जिलाधिकारी गौरी प्रभात, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा, अध्यक्ष गौ संरक्षण सेवा समिति, राकेश चौहान, सचिव सतपाल राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581