उत्तराखंड समाचार

निशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

देहरादून 08 मार्च। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देश में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्नेह सदन मिशनरी ऑफ चैरिटी डंगवाल रोड देहरादून में एसके मेमोरियल हॉस्पिटल ईसी रोड देहरादून एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून शाखा के सहयोग से मिशनरी मे निवासरत महिलाओ के लिये एक निशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री रावत ने बताया कि अस्पताल द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा महिलाओं की जांच की गई तथा बीपी, शुगर, यूरिक एसिड, न्यूरोपैथिक आदि जांच की गई है। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा 65 महिलाओं की जांच की गई है। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव तिवारी तथा जनरल फिजिशियन डॉक्टर योगेश भट्ट एवं कैंप ऑर्गेनाइजर देवेंद्र भूषण तथा अस्पताल स्टाफ के साथ सिस्टर अरोना आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581