उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जा कर करना होगा कांग्रेस को मजबूत : सूर्यकांत धस्माना

जनता से सीधे संवाद कर कांग्रेस से जोड़ना होगा : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, 24 फरवरी। प्रदेश में कांग्रेस को पुनः ताकत में लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को जनता के बीच जा कर कांग्रेस की नीतियों सिद्धांत इतिहास व कांग्रेस की आजादी के आंदोलन में भूमिका व आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जनता से सीधे संवाद कर कांग्रेस से जोड़ना होगा यह बात आज पंडितवाड़ी में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडितवाड़ी के कांग्रेस टिकट पर नव निर्वाचित क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक तिवारी द्वारा जनता के आभार के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक संगठित कर जनता के सरोकारों के लिए संघर्ष करके ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सकती है। श्री धस्माना ने कहा कि पंडितवाड़ी वार्ड में अभिषेक तिवारी ने जिस प्रकार से अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया और निरंतर क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष किया उसका परिणाम उनको चुनाव में जीत के रूप में मिला। श्री धस्माना ने कहा कि अब जितने के बाद श्री तिवारी की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है और पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ उनको जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरना है और इसमें महानगर व प्रदेश का पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से श्री तिवारी का सहयोग करेगा। श्री धस्माना ने छेत्र की जनता को श्री तिवारी को जिताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वोट के लिए उनके आग्रह को मानते हुए जो उपकार जनता ने किया है उसका ऋण तो नहीं उतारा जा सकता किंतु उसके बदले जनता को एक सच्चा सेवक मिला है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के जितने भी पार्षद जीते हैं उनको महानगर संगठन पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल,सुमित खन्ना,वीरेश कुमार शर्मा,शोभित तिवारी,संजय शर्मा,पंकज अग्रवाल,सुरेन्द्र थापा,साकेत पंत,राम बाबू,प्रेम सागर,चंद्रपाल,यशपाल शेट्टी,आशीष ग्रोवर,अतुल बिष्ट,एन एस रावत,अंजू बिष्ट,हर्ष यादव,प्रवीण रावत,अरुण बलूनी,शिवम् कुमार, अंकपाल रावत,सचिन बिष्ट,नितिन रावत उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581