Uncategorized

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान .

उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को भी जोंक व नीलकंठ में पेयजल व्यवस्था व अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

 

फोटोः डीडी -23

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान .

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से संबंधि अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने चारधाम यात्रा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में यात्रा की प्लानिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान व एनआईटी मैदान में अस्थायी शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को भी जोंक व नीलकंठ में पेयजल व्यवस्था व अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कहीं पर भूस्खलन व मार्ग बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को तत्काल उसकी जानकारी दें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराएं। कहा की चमधार व सिरोबगड़ में बारिश होने से अधिकतर भूस्खलन की संभावनाएं बनी रहती हैं, इसको विशेष ध्यान में रखते हुए इन स्थलों पर जो भी कार्य किये जाने हैं उन्हें तत्काल पूर्ण करें और इन स्थलों पर जेसीबी तैनात करें, जिससे जाम की स्थिति न बनी रहे। वहीं उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को डूंगरीपंत- खेड़ाखाल मोटर मार्ग को भी व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि यात्रा रूट के विभिन्न स्थलों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था करें, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, सीओ पुलिस अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581