उत्तराखंड समाचार

महानगर कांग्रेस ने किया सरकारों का पुतला दहन

अमेरिका का कदम देश को शर्मशार करने वाला : गोगी

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा भारत के लगभग 205 भारतीय नागरिको को हथकड़ी लगाकर भारत वापस भेजे जाने के विरोध के खिलाफ ऐस्लेहाल हॉल चौक में अमेरिका और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दोनों सरकारों का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर गोगी ने कहा कि जिस तरीके से भारत के नागरिकों को अमेरिका द्वारा अपने विमान से भारत भेजा गया वह देश को शर्मशार करने वाला है। उन्होने छोटे से देश वियतनाम का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से वियतनाम की सरकार ने अमेरिका को आयना दिखाने का काम किया उसी तरह भारत को भी अपने नागरिकों के लिए विमान की व्यवस्था कर ससम्मान अपने देश लाना चाहिए था। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसा ना कर देश को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि वह अवैध तरीके से वहां निवास कर रहे थे तो उन्होंने अमेरिका में कोई अपराध नही किया था। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग विश्व गुरू बनाने की बात कर रहे थे वह अब मौन क्यों है? जिस तरह से भारतीय नागरिकों को अमानवीय हालत मे हथकड़ी लगाकर भारत भेजा गया वह अमेरिका की दादागिरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे देश के नागरिको और बच्चो को हथकडी और जंजीरों में भेजा गया केन्द्र सरकार ने अमेरिका को इसका माकूल जबाव देना चहिए। डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा द्वारा मोदी को महिमामंडित किया, वह केवल और केवल देश को ठगने और छलने का काम किया गया है। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि इतना होने के बावजूद भी अभीतक भारत सरकार ने अमेरिका पर कोई भी बयान नही दिया है जो कि हतप्रभ करने का वाला है। उन्होने कहा कि भाजपा देश की जनता को हिन्दू मुस्लिम और धर्म के नाम पर बॉटकर देश मे राज करना चाहती है। मोदी ने अमेरिका के इस कुकृत्य के खिलाफ ना बोलकर देश को अपमानित करने का काम किया है। जिस देश की जनता बर्दास्त नही करेगी और कांग्रेस पूरे राज्य मे इसके खिलाफ संघर्ष करने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल,अभिनव थापर,मुकेश सोनकर,ललित बद्री, अजय त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सविता थापा, शुभम चौहान, अर्जुन पासी, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गर्ग, मंजू, गुरनान, अशोक कुमार, सिदार्थ अग्रवाल, सूरज छेत्री शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464