उत्तराखंड समाचार

4 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। टिहरी राजदरबार के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button