उत्तराखंड समाचार

अस्पताल प्रशासन में मच गया हड़कम्प

डीएम ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था सही नही पाए जाने एवं जनरल वार्ड में गन्दी चादरे बिछी होने पर डीएम ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगायी। बैड के ऊपर बिछी चादरों को कलर कोडिंग के आधार पर तत्काल बदलने व अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आज प्रातः 9.30 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पर्ची काउंटर,हड्डी रोग विशेषज्ञ,फिजिशियन,सर्जन कक्ष,नेत्र परीक्षण कक्ष,दवा वितरण कक्ष,महिला ओपीडी कक्ष जनरल महिला व पुरुष वार्ड आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के बरामदे में रखी गई आलमारियों के ऊपर खराब गत्ते के बॉक्स व निष्प्रयोज्य सामाग्री के साथ ही अस्पताल के मुख्य गेट के पास खराब फ्लेक्सी,बैनर होर्डिंग अव्यवस्थित तरीके से रखी गई सामाग्री देखने को मिली। जिस पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस को खराब सामाग्रियों को नियमानुसार विनिष्टिकरण एवं नीलामी के निर्देश देते हुए अस्पताल परिसर को साफ व स्वच्छ रखने की सख्त हिदायत दी। तथा अनावश्यक सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में कई जगहों पर बिजली के तार व स्विच बोर्ड खुले देखने को मिले। जिलाधिकारी ने इसे तत्काल ठीक कराते हुए सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। जन ओषधि केंद्र निरीक्षण के दौरान बन्द मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश देते हुए कहा कि जन ओषधि केंद्र तय समय के भीतर खुले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ताकि जनसामान्य को समय पर और उचित दरों पर औषधि उपलब्ध हो सके।जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। जिसमें दो डॉक्टर नदारद मिले। बायोमैट्री से डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नही होने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगायी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581