उत्तराखंड समाचार

शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा मौके से फरार होने का प्रयास किया था।

देहरादून। शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया हैं। मुठभेड़ में घायल हुये अभियुक्त को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल अभियुक्त थाना रायवाला से लूट तथा नकबजनी की घटनाओं में वांछित था। अभियुक्त ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ घटनाओ को अंजाम दिया था। अभियुक्त तथा उसके साथी के विरुद्ध लूट, नकबजनी सहित अन्य अपराधों के 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के साथी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया हैं। पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा मौके से फरार होने का प्रयास किया था। पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया था, पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक अभियुक्त के पैर पर गोली लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत छिद्दरवाला में चैकिगं के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को, जो देहरादून से रायवाला की ओर आ रहे थे, रूकने का इशारा किया गया तो मोटर साईकिल सवार व्यक्ति पुलिस चैकिंग को देख वापस मुडकर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल सवारों का पीछा किया गया तो मोटर साईकिल पर सवार दोनो व्यक्ति मोटर साईकिल को लेकर जंगल की ओर भाग गये तथा पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक अभियुक्त के पैर पर गोली लग गयी तथा मोटर साईकिल सवार दूसरा व्यक्ति अँधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर जंगल से गिरफ्तार किया गया। मौके पर घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, घटना में घायल अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र किशन पासवान उम्र 26 वर्ष निवासी रायवाला तथा दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज थापा पुत्र भोज बहादुर थापा निवासी डोईवाला के रूप में हुयी। मौके से पुलिस टीम को घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना रायवाला में लूट तथा नकबजनी के अभियोग में वांछित थे, जिनके द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को अपने एक अन्य साथी दीपक उर्फ रामरो निवासी डोईवाला के साथ मुकेश कुमार नाम के एक व्यक्ति के साथ मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रात्रि में मारपीट कर उसका ई- रिक्शा तथा 1200 रूपये लूट लिये थे। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा 19/ जनवरी 2025 को सुसवा नदी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार से मारपीट कर 8000 लूट की घटना तथा 20/ जनवरी/2025 को खाण्डगांव प्रथम में एक दुकान का ताला तोड़कर दुकान से नगदी व सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त मामलों में पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, आज भी दोनों अभियुक्त रात्रि में दुबारा किसी घटना को करने की फिराक में घूम रहे थे पर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581