उत्तराखंड समाचार

एसटीएफ ने किया 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

देहरादून। एसटीएफ व रानीपुर थाना पुलिस ने 25 हजार के ईनामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आज यहां एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा—निर्देशन में उत्तराखण्ड एसटीएफ व थाना रानीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना रानीपुर के 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी फिरोज कुरैशी पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी ककरोली, जिला मुजफ्फरनगर को जनपद मुजफ्फरनगर के ककरोली थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर थाना रानीपुर में असलम पुत्र असगर निवासी ग्राम राजपुर पोस्ट गढ़ मीरपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी बुलेरो गाड़ी के चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया कि गिरफ्तार ईनामी फिरोज कुरैशी के विरुद्ध थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार के एक व्यक्ति असलम द्वारा अपने वाहन बोलेरो चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा थाना रानीपुर में पंजीकृत कराया गया था। फिरोज कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रानीपुर क्षेत्र से उक्त वाहन को चोरी किया था तथा फरार हो गया था। थाना रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग की जांच की गयी थी लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आया तथा एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार ईनामी फिरोज एक हार्डकोर अपराधी है जिसके ऊपर उत्तराखण्ड, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, वाहनचोरी, ठगी व धोखाधड़ी, नकबजनी व गैंगस्टर एक्ट के कुल 33 मुकदमें दर्ज हैं। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा काफी दिनों से कार्य किया जा रहा था कल एसटीएफ को एक गोपनीय टिप्स मिलने पर उनके द्वारा एक टीम मुजफ्फरनगर भेजी गयी, टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गयी है। एसटीएफ ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581