उत्तराखंड समाचार

निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार : जोशी

विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर जनता को गुमराह किया गया है।

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा के विद्या विहार क्षेत्र मे दौरा किया। तथा लोगो से जनसंवाद किया जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनता की आवाज दबाने और अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा के मेयर और सरकार ने देहरादून के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर जनता को गुमराह किया गया है। जोशी ने इसे भाजपा सरकार की नीतिगत और लोकतांत्रिक विफलता करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल देहरादून के समग्र विकास के लिए काम करेगी, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सकारात्मक बदलाव लाने का पूरा प्रयास करेगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581