उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिए अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपने इरादे : मकवाना

संविधान की दुहाई देने का ढोंग रचते हैं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी

देहरादून, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने राजधानी देहरादून मे मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये कहा की जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 बहाल किए जाने के प्रस्ताव रखकर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने वाल्मीकि समाज, अनुसूचित समाज तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। जिस प्रकार भाजपा के विधायकों पर इस प्रस्ताव के विरोध करने पर हमले किए गए वह अत्यंत निंदनीय है, लोकतंत्र एवं संविधान के विरुद्ध है।

Related Articles

Back to top button