उत्तराखंड समाचार

नहीं हो पाया देहरादून का विकास : नवीन जोशी

देहरादून कहने के नाम पर स्मार्ट सिटी है लेकिन यह स्मार्ट कहीं से भी नहीं दिखता,

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत वह आज वार्ड नंबर 88 मेहुवाला में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। लोगों से वार्ता करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि देहरादून के भाजपा के मेयर की उदासीनता के कारण देहरादून का विकास नहीं हो पाया। मेयर ने देहरादून की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामीयाजा आज यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। देहरादून कहने के नाम पर स्मार्ट सिटी है लेकिन यह स्मार्ट कहीं से भी नहीं दिखता, इन्होंने जनता से सिर्फ झूठ बोला और विकास नाम की कोई भी चीज देहरादून के अंदर दिखाई नहीं देती है। आज पूरे देहरादून का बुरा हाल है कर्मचारियों को वेतन देने के लिए नगर निगम के पास पैसे नहीं है, जो स्ट्रीट लाइट खंभों में लगनी चाहिए थी, कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण वह स्ट्रीट लाइटों को अपने घर लेकर चले गए हैं। ऐसा हाल देहरादून के अंदर हो रहा है, जो पहले कभी भी देखने को नहीं मिला। आज देहरादून को एक अनुभवी व शिक्षित मेयर की आवश्यकता है, जिसके पास देहरादून के विकास के लिए रोड मैप हो और वह बिना भेदभाव के देहरादून का सर्वांगीण विकास कर सके। नवीन जोशी ने लोगों से क्षेत्र में उनकी समस्याओं को जाना वह उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। श्री जोशी ने कहा कि जो समस्याएं जन संवाद के दौरान उनके सामने आ रही है कांग्रेस का मेयर बनने पर वह उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। इस अवसर पर गोपाल सिंह गढ़िया, आशीष नौटियाल, नूर हसन, धीरज शाही, वीर बहादुर, अभिनव कुमार, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581