उत्तराखंड समाचार

शहीद केशरीचन्द की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने संदेश के माध्यम से शहीद केशरीचन्द जी के प्रति अपनी भावनाओं और आदर का भाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीद केशरीचन्द जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचंद को नमन करते हुए कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, देश की आजादी के नायक, हमारे प्रेरणास्रोत और उत्तराखण्ड के लाल, शहीद केशरीचन्द के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिये स्वयं को न्यौछावर कर दिया और अंग्रेजों द्वारा दी गयी प्रताड़ना को दृढ़ता के साथ सहन किया, परन्तु स्वदेश और मातृभूमि का मान-सम्मान कम न हो, इसके लिये हंसते-हंसते फांसी के फन्दे पर झूल गये। मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचन्द जी के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शहीद केशरीचन्द स्मारक समिति, ग्राम क्यावा, चकराता और वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति, चुक्खूवाला, देहरादून को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद केशरीचन्द जी की स्मृति में जौनसार भाबर क्षेत्र की संभ्रान्त जनता द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पावन कार्यक्रम निश्चित ही पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न होगा और उनकी शहादत और प्रेरणादायी कार्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का पुनीत कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में जाने के कारण वे स्वयं इन आयोजन में प्रतिभाग नहीं कर सके। मुख्यमंत्री ने संदेश के माध्यम से शहीद केशरीचन्द जी के प्रति अपनी भावनाओं और आदर का भाव आयोजकों तक पहुंचाते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक संस्थाओं को शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581