उत्तराखंड समाचारखेल

मुख्यमंत्री करेंगे मेगा स्टार्टअप समिट का उद्घाटन

दून विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा दो दिवसीय मेगा स्टार्टअप समिट

देहरादून, 10 फरवरी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर चलाई जा रही देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत मंगलवार और बुधवार को दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मेगा स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग में उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी/सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखण्ड राज्य के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमी पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के साथ हुए एमओयू के तहत पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21266 छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। अब योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे मेगा स्टार्टअप समिट में योजना के तहत पंजीकृत छात्र, छात्राओं के 60 से अधिक प्रॉडक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीते एक साल में सात छात्र छात्राओं के पेटेंट आवेदन हो चुके हैं, जिसमें एक एक पंजीकृत भी हो चुका है।  योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों के 185 संकाय सदस्यों को मेंटर के रूप में विकसित किया है, साथ ही उद्यमशीलता जागरूकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अब तक 75 दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिनमें 12,300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवभूमि उद्यमिता केंद्रों की स्थापनाः छात्रों और स्थानीय युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान करने हेतु, राज्य भर में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह नव उद्यमियों को उनके विशिष्ट क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए, पिछले वर्ष 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। योजना के अंतर्गत कुल 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने हैं।इस मौके पर उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक सुनील शुक्ल भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581