उत्तराखंड समाचार

सविता कपूर ने भारी बहुमत से विजयी होने पर निकाला विजय जुलूस

विधायक श्रीमती सविता कपूर की जनआभार रैली में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी भाग लिया।

देहरादून। देहरादून की कैंट सीट से विजयी हुई भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर ने विजय के पश्चात वार्ड 34 गोविंदगढ़ में पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विजय जुलूस में सभी सम्मानित जनों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसमें सभी पार्टी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं कैंट विधानसभा भाजपा विधायक श्रीमति सविता कपूर के भारी बहुमत से विजयी होने पर आज सुबह 10:30 बजे स्थान बिंदाल पुल से विजय जुलूस निकाला। इस दौरान उन्‍होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक श्रीमती सविता कपूर की जनआभार रैली में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी मौजूद रहे। कैंट विधानसभा से प्रचंड विजय प्राप्त करने पर आज आयोजित धन्यवाद यात्रा एवं विजय जुलूस में मेयर सुनील उनियाल गामा ने विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की कैंट विधानसभा की महान जनता का भाजपा के प्रति विश्वास अतुलनीय रहा है, वह सभी का पुनः आभार व्यक्त करते हैं। जनआभार रैली में विजेंद्र थपलियाल मंडल अध्यक्ष, सन्तोष कोठियाल, कैप्टन भूपाल चंद मंडल महामंत्री कैंट विधानसभा, बब्लू बंसल, सुमित पाण्डे, भाजपा मंडल पधाधिकारी, पार्षद, मोर्चो के पधाधिकारी, शक्ति केंद्र सयोजक, समर्थक एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करायी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581