उत्तराखंड समाचार

सुरक्षित घर वापसी के लिये सरकार के प्रयास जारी

उक्त सम्बंध में देहरादून में निवासरत ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके परिजन म्यांमार में फंसे हुए है

देहरादून, 02 अगस्त। म्यामांर में फंसे उत्तराखण्ड राज्य के व्यक्तियों की सुरक्षित घर वापसी के लिये सरकार के प्रयास जारी हैं। म्यामांर में फॅसे जनपद देहरादून निवासी व्यक्तियों के विवरण को उनके परिजनों द्वारा कन्ट्रोल रूम के आपातकालीन नम्बर 112 के माध्यम से देहरादून पुलिस को उपलब्ध कराया जा सकता है। म्यांमार की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत वहां निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर उनके माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, उक्त सम्बंध में देहरादून में निवासरत ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके परिजन म्यांमार में फंसे हुए है, वे अपने परिजनो के सम्बंध में सूचना कन्ट्रोल रूम के आपातकालीन नम्बर 112 के माध्यम से देहरादून पुलिस को उपलब्ध करा सकते है, जिससे उन्हें म्यांमार से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्यवाही की जा सकें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581