उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी हमेशा रखते है जरूरतमंद के प्रति सेवाभाव

डीएम स्वयं विभिन्न मंचों पर जिलास्तरीय अधिकारियों को शासकीय सेवा में रहते हुए जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत देने से नहीं चूकते। जिलाधिकारी का मानना है

सहारनपुर। यह तो सर्व विदित है कि डॉ0 दिनेश चंद्र शासकीय सेवा में रहते हुए एक जिलाधिकारी के रूप में तो अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर ही रहे हैं लेकिन उनके मानवीय गुणों और पात्र व जरूरतमंदों के प्रति सेवाभाव को भी प्रायः देखा जा सकता है। डीएम स्वयं विभिन्न मंचों पर जिलास्तरीय अधिकारियों को शासकीय सेवा में रहते हुए जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत देने से नहीं चूकते। जिलाधिकारी का मानना है कि जब ईश्वर ने हमें पदीय दायित्व दिए हैं तो इसका सदुपयोग आमजनमानस की भलाई के लिए अधिकाधिक किया जाए, ऐसा करने से बिना किसी अतिरिक्त व्यय के आप पुण्य कमा सकते हैं।

प्रातः जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आए कांशीराम कालोनी मवीकलां के निवासी 65 वर्षीय प्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती फुल्ली जिनकी उम्र 58 वर्ष थी शुक्रवार रात को मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है मजदूरी करके किसी तरह गुजारा करते हैं। एक लड़का था वो भी कुछ दिन पहले घर छोड़कर चला गया था। अब ये हाल है कि उनके पास अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने सांत्वना प्रकट करते हुए उनको तत्काल 10 हजार रुपए की मदद करने के साथ तहसीलदार सदर अमित कुमार को निर्देशित किया कि अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराएं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581