उत्तराखंड समाचार

न विभाग द्वारा पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही इस क्षेत्र में रात्रि विश्राम की अनुमति दी जाती है।

बिना अनुमति ठहरे विदेशी व देशी यात्रियों को हटाया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्य के नेतृत्व में थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा वन विभाग, एल.आई.यू., एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत मर्तोली थौड़ वन क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह ज्ञात हुआ कि उक्त वन क्षेत्र में “रेनबो फैमिली गैदरिंग” कार्यक्रम के अंतर्गत स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका, टर्की, रूस, बेल्जियम, जर्मनी सहित अन्य देशों से आए विदेशी नागरिक तथा दिल्ली, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न भारतीय राज्यों से आए यात्री रात्रि प्रवास हेतु ठहरे हुए थे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा यात्रियों को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया कि वन क्षेत्र में बिना वन विभाग की अनुमति के रात्रि प्रवास करना अवैधानिक है। वन विभाग द्वारा पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही इस क्षेत्र में रात्रि विश्राम की अनुमति दी जाती है। उक्त सभी यात्रियों के पास वन विभाग की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। अतः उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे तत्काल प्रभाव से वन क्षेत्र को खाली करें एवं मुनस्यारी कस्बे स्थित अधिकृत होटल, धर्मशाला अथवा अन्य वैध निवास स्थलों में स्थानांतरित हों। कार्यवाही के दौरान सभी विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा तथा भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की जाँच की गई, जो सत्य एवं वैध पाए गए। मुनस्यारी पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं विधि व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी वन क्षेत्र में प्रवास करने से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581