उत्तराखंड समाचार

‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुकें हैं

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला जल एवं सवच्छता मिशन डी.डब्लू.एस.एम की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पी1,पी2 के कार्यों को 28 जून तक तथा लंबित एफसीआर त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतीराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नये प्राक्लनों पर अधीक्षण अभियंता स्तर से योजना के औचित्य एवं संस्तुति सहित प्राक्लन अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुकें हैं तथा जैसे-जैसे कार्य पूर्ण हो रहे हैं उनकी जीओ टैगिंग की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंहत्र अधि. अभि. जल संस्थान नमित रमोला, पर्यावरणविद विनोद जुगलान जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से पीके वर्मा एवं आशीष कठैत  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581