उत्तराखंड समाचार

मतगणना कार्य के लिये कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

पोस्टल बैलेट, इलैक्ट्रानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना की जाएगी।

देहरादून, 09 मार्च। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना कार्य हेतु जनपद के सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने सम्बोधन करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान कार्मिकों से दिए गए दायित्व का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन एवं दिशा-निर्देशों करें। साथ ही मतगणना कार्य त्रुटिरहित सम्पादित करने हेतु सभी कार्मिकों परीक्षण को गम्भीरता से लें तथा प्रशिक्षण में मास्टर टेªनरों द्वारा बताई जा रही बारिकियों को ध्यानपूर्वक समझते हुए किसी प्रकार की शंका होने पर उसका तत्काल मास्टर टेªनरों से समाधान करें ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मतदान तीन प्रकार से किया गया है,जिसमें पोस्टल बैलेट, इलैक्ट्रानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना की जाएगी। तथा कार्मिकों को तीनों प्रकार की मतगणना के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर टेªनरों द्वारा मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों मतगणना के दौरान निभाये जाने वाले दायित्वों एवं बारीकियों के व्यवहारिक एवं तकनीकि प्रशिक्षण देते हुए सभी पहलुओं के बारे में विस्तार बताया गया। इस अवसर पर मास्टर टेªनर एम.एम खान एवं अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581