उत्तराखंड समाचारक्राइम

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदि है, नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

देहरादून, 08 जून। वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये चोरी की स्कूटी के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदि है, नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 06 जून को कोतवाली नगर पर नीरज घई निवासी केशव रोड लक्ष्मण चौक देहरादून द्वारा अपनी स्कूटी activa एक्टिया को अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध सख्या 262/24 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी व पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों राहुल पुत्र विनोद कुमार निवासी गाँधी ग्राम थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 21 वर्ष व अनुज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गोविंद गढ़ देहरादून उम्र 19 वर्ष

को हिन्दू नेशनल स्कूल के पास से गिरफ़्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी संख्या यूके 07एवी 8201 को बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नीरज कुमार, अ.उप निरीक्षक गोपाल राम, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व कांस्टेबल अजय कुमार शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581