उत्तराखंड समाचार

बदमाशों ने चलाई पुलिस पार्टी पर गोली, दो बदमाश घायल

गोकशी करने के इरादे से आए थे बदमाशों ने चलाई पुलिस पार्टी पर गोली, दो बदमाश घायल

देहरादून। गोकशी करने के इरादे से आए थे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर व मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम पुत्र ज़हीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस का कहना हैं कि बदमाश 21/22 मई की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में थे शामिल।आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे। पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर किया गया फायर। टेंपो चालक बदमाश असलम को मय टेंपो के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड, एक चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाशो को उपचार के लिए दून चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार सुल्तान पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर व मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद असलम निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581