उत्तराखंड समाचार

भाजपा शासन काल में नहीं हो रही आम लोगो की सुनवाई

बरसात में वहाँ जाने के लिये पुल की भी व्यवस्था नहीं, जिस कारण लोगो को बरसात में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

देहरादून 17 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में आम लोगो की सुनवाई नहीं हो रही है। जान जोखिम में डालकर क्षेत्रवासी हाईवे रोड पार कर रहे है। नवीन जोशी ने जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज डोईवाला विधानसभा के अन्तर्गत हर्रावाला में बैठक कर स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना। लोगो ने श्री जोशी को बताया कि हर्रावाला हाईवे चौक पर स्थानीय लोगो को रोड पार करने के लिये कोई अंडर पास की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण क्षेत्रीय लोगो को हाईवे के बीच में ही रोड को पार करना पड़ता है। जिससे यहाँ पर अनेकों दुर्घटनाएँ हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगो ने यह भी अवगत कराया कि निर्मल कालोनी हर्रावाला नदी के पार है। बरसात में वहाँ जाने के लिये पुल की भी व्यवस्था नहीं, जिस कारण लोगो को बरसात में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जो यहाँ की प्रमुख समस्या है। श्री जोशी नेभाजपा मेयर को आढे हाथों लिया। उन्होनें कहा कि भाजपा के नेता और मेयर सत्ता की चकाचैंध में इतने अन्धे हो गये है, कि उन्हें जनता की समस्या दिखाई ही नहीं देती। सड़कों का इतना बुरा हाल है कि आये दिन वहां के निवासियों को किसी दुर्घटना का भय बना रहता है। यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खडा करता है। जिसका खामियाजा यहाॅ की जनता को भुगतना पड रहा है। बरसात के समय में यहाॅ पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। श्री जोशी ने कहा कि वे संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान खोजगें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, देवेंद्र सिंह, अमन उँज्जेनवाल, अपील यादव, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, प्रेम बहुगुणा आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581