उत्तराखंड समाचार

गुमशुदा युवती गुड़गांव से सकुशल बरामद

काफी ढूँढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

चमोली। एक गुमशुदा युवती को थाना नंदा नगर घाट पुलिस ने गुड़गांव हरियाणा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 02 मई को एक व्यक्ति द्वारा थाना नंदानगर घाट पर तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री उम्र 23 वर्ष 01मई की सुबह से लापता है। काफी ढूँढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उक्त सूचना पर थाना नंदानगर घाट पर गुमशुदगी संख्या 06/24 में अभियोग पंजीकृत की गई। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में महिला की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा उपरोक्त को इंचापुरी गुड़गांव हरियाणा से सकुशल बरामद कर उसकी इच्छानुसार आज थाना नंदा नगर घाट लाया गया। जिसे आज गुमशुदा के बालिग होने की दशा में परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581