उत्तराखंड समाचार

मतदाता सूची पोर्टल पर कराई गई उपलब्ध : सीडीओ

पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं,

देहरादून, 27 मई। मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचनों के लिये पंचायत निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in  पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं, जिन मतदाताओ के नाम घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के दौरान छूट गये हैं, उन मतदाताओं के नाम आयोग द्वारा 01 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभावार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली जनसामान्य के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकाशित कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की गयी है। तत्पश्चात यदि किसी मतदाता का नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज करने से छूट गया हो तो वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मलित करने, नाम संशोधन करने एवं विलोपन करने हेतु निर्धारित प्रपत्र जो सम्बन्धित विकास खण्ड एवं पंचास्थानि चुनावालय कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं, तथा प्रपत्र भरकर सम्बन्धित विकास खण्ड में अपनी आईडी के साथ जमा कर सकते हैं, मतदाता सूची के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पंचास्थानि चुनावालय, देहरादून या सम्बन्धित विकास खण्डों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581