उत्तराखंड समाचार

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।

देहरादून। नारसन बॉर्डर पर शनिवार की भोर करीब चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए। चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार हादसे में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत बाकी कुछ को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581