उत्तराखंड समाचार

ऐपण कला कुमाऊँ की विशिष्ट पहचान : विधानसभा अध्यक्ष

ऐपण कलाकार श्रीमती ज्योति ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

देहरादून। आज देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से ऐपण कलाकार श्रीमती ज्योति पांडेय ने मुलाकात कर ऐपण कला से निर्मित कलाकृति विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योति द्वारा बनाई गई ऐपण कलाकृतियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परम्पराओं को दर्शाती ऐपण कला कुमाऊँ की विशिष्ट पहचान है। शुभ अवसरों पर प्रयोग किए जाने वाली ऐपण कला के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान दिलाने हेतु सरकार भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोक कला ऐपण हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। आज ऐपण कलाकार अपने कौशल के माध्यम से इस कला को देश-विदेश में प्रचारित एवं प्रसारित भी कर रहे हैं। ऐपण कला को जी.आई. टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त होना लोक कला संरक्षण की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581