उत्तराखंड समाचार

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री

अब तक किये गये शोधों में अनिद्रा, रक्तचाप, मानसिक आदि बीमारियों में यज्ञोपैथी एक कारगर चिकित्सा पद्धति साबित हुई है

हरिद्वार 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। विवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। प्रतिकुलपति ने बताया कि यज्ञोपैथी रिचर्स सेंटर में विभिन्न बीमारियों के उपचार के संबंध में शोध किया जायेगा। अब तक किये गये शोधों में अनिद्रा, रक्तचाप, मानसिक आदि बीमारियों में यज्ञोपैथी एक कारगर चिकित्सा पद्धति साबित हुई है। उन्होंने बताया कि बीमारियों के अनुसार विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के मिश्रण से हवन सामग्री बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि इन हवन सामग्रियों के मिश्रण द्वारा यज्ञ करने से आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर सहित विवि के विभिन्न प्रकल्पों- स्वावलंबन कार्यशाला एवं कागज लघु उद्योग का अध्ययन किया। प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विवि द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581