उत्तराखंड समाचार

पूर्व सैनिक संगठन 14वीं गढ़वाल राइफल का 41 वां स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम

देहरादून 01 सितम्बर। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को देहरादून के जोगीवाला में आयोजित पूर्व सैनिक संगठन 14वीं गढ़वाल राइफल का 41 वां स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों जिन्होंने सेना में मेडल प्राप्त किए हैं उन्हें भी सम्मानित किया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान के लिए उत्तराखंड में सैंयधाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है उन्होंने सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी। यह वीरों की भूमि है देश की सेना का 17.5 की पूर्ति उत्तराखंड जैसा छोटा राज्य करता है यहां पर सैन्य धाम बनना चाहिए। मैं पूरी शिद्दत से तन मन धन के साथ इस काम में लगा हुआ हूं।क्योंकि जो हम सैन्य धाम का मुख्य द्वार बना रहे हैं शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बना रहे है। भारत की सेना में दो सैनिकों  की पूजा होती है बाबा हरभजन सिंह बाबा जसवंत सिंह का प्रांगण में मंदिर बनाया जायेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है जो अपने-आप में अलग रूप में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह देश की सेना के शौर्य और गौरवशाली इतिहास को संजोने वाला स्थान होगा। इस अवसर पर कर्नल विनोद राणा, तुलसीराम पनौली (धर्मगुरु) कैप्टन गुलाब सिंह बिष्ट, कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन केदार सिंह रावत, सूबेदार मेजर अवतार सिंह, कैप्टन उमा दत्त जोशी, कैप्टन नरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन धनीराम, कैप्टन जगदीश सिंह नेगी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581