उत्तराखंड समाचार

हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने व्यंग्य का गुलाल जमकर उडाया

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला में कहा कि त्योहार हमें आपस में जोड़ने का काम करते हैं

डोईवाला। संस्कार भारती के 24वें हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने व्यंग्य का गुलाल जमकर उडाया वर्तमान राजनीति और होली पर कविताओं ने लोगों को लोटपोट कर दिया। बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि होली प्यार और सौहार्द का पर्व है जिसमें ऐसे आयोजन इसकी सार्थकता को बढ़ाने का काम करते हैं। होली पर्व पर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे कवियों ने अपनी रचना पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाने का कार्य किया कवित्री महिमा श्री ने “खत पढ़ना उनका और सीने से लगाना, फोन के इस दौर में वह बात नहीं है” सुनाकर संबंधों में आ रही दूरी को बयां करने का कार्य किया। कवि किसलय क्रांति ने अपनी रचना “तुम ही लक्ष्मी तुम ही दुर्गा अंबा और भवानी हो, मिटा दो दुश्मनों को तुम ऐसी शक्ति हो” सुन कर मातृ शक्ति की वंदना की।

युवा कवि श्रीकांत शर्मा ने अपनी वीर रस की कविता “भारती की आन बान शान के लिए गीत गा रहा हूं ——सुना कर खूब तालियां बटोरी।

रुड़की से आए कवि राजकुमार राज ने अपनी कविता “नए भारत को दुश्मनों से बचाना होगा नई पीढ़ी को उनका पता बताना होगा” सुनाकर वर्तमान पीढी को भविष्य के बारे में बताने की बात कही। कवि रोशन लाल हरियाणवी ने अपनी व्यंग्य कविताओं से माहौल में हास्य का रंग भर दिया उनकी कविता “चंद लम्हे मैं खुशियों के लेकर आया हूं घरवाली के पैर छूकर आया हूं “पर लोग लोटपोट नजर आए। कवि योगेश अग्रवाल ने अपनी कविता “मै नहीं कहता उधार दे दो जीवन की खुशियां दे दो “से वर्तमान जीवन के तनाव की और इंगित करने का कार्य किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला में कहा कि त्योहार हमें आपस में जोड़ने का काम करते हैं और होली तो प्रेम और उत्साह का पर्व है जिसे सभी को साथ मिलकर मानना चाहिए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधायक बृजभूषण गैरोला ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने काव्य पाठ के लिए पहुंचे कवियों को पटका पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम को भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र तडियाल, विक्रम नेगी राजन गोयल आदि ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सुमेर चंद रवि, राकेश पंडित, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, महेश गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, आशा कोठारी,उमेद सिंह नेगी, विनय जिंदल, चंद्रकला ध्यान, अनीता अग्रवाल, बॉबी शर्मा, राजेंद्र बडोनी,अरुण पांडे ,कामेश रावत, सियाराम गिरी, संगीता अग्रवाल ,अभिजीत राघव ,नरेंद्र गोयल आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581