उत्तराखंड समाचारक्राइम

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार

सरकारी टेंडरों को दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले शातिर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही

देहरादून,16 मार्च। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस ने कड़ा प्रहार किया। सरकारी टेंडरों को दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले शातिर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही की गई हैं। टेण्डर दिलाने के नाम पर लोगो से धोखाधडी करने वाले अभियुक्त पीसी उपाध्याय, सौरभ वत्स सहित 04 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध सरकारी टेण्डर दिलाने के एवज में विभिन्न लोगों से धोखाधडी करने के सम्बन्ध में देहरादून व अन्य प्रान्तों में कई अभियोग पंजीकृत  हैं।

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार सरकारी टेण्डर दिलाने के एवज में लोगों से धोखाधडी कर पैसे हडपने वाले मुख्य अभियुक्त सौरभ वत्स तथा पीसी उपाध्याय को पूर्व में राजस्थान तथा देहरादून से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त सौरभ वत्स द्वारा पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए फर्जी सरकारी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को ई-टेण्डरिंग के माध्यम से सरकारी टेण्डर दिलाने के एवज में उनके साथ करोडों रूपये की ठगी की गई थी। अभियुक्तो के विरूद्ध जनपद देहरादून सहित अन्य जनपदों व गैर प्रान्तों में धोखाधडी के कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सौरभ वत्स, पीसी उपाध्याय सहित 04 अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध सख्या 129/24 धारा: 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त सभी अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति के चिन्हिकरण की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

विवरण अभियुक्त:-

01: सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा पुत्र बृजमोहन वत्स निवासी 647/1 मेन अम्बाला रोड नकुड, निकट राधाकृष्ण मदिंर के पास सहारनपुर, उप्र हाल निवासी  अठूरवाला जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून

02: पीसी उपाध्याय पुत्र स्व भास्करानंद उपाध्याय निवासी लेन नं. 4 कलिंगा विहार माजरीमाफी मोहकमपुर थाना नेहरूकालोनी देहरादून।

03: नन्दिनी वत्स पत्नी सौरभ वत्स निवासी 647/1मेन अम्बाला रोड नकुड, निकट राधाकृष्ण मदिंर के पास सहारनपुर उप्र हाल निवासी अठूरवाला जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून

04: शाहरूख खान पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम बाजावाला वार्ड नं0 15 मारखम ग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581