उत्तराखंड समाचार

जनरल बिपिन रावत पार्क के लिए जल्द होगा कमेटी का गठन : गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनरल बिपिन रावत पार्क के सौंद्रीयकरण सहित अन्य कार्यों को संपादित करने के लिए जल्द ही एक एक कमेटी बनाई जाएगी।

देहरादून, 16 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा जब वो जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में नौकरी के लिए लंबाई में छूट के लिए मिले थे। क्योंकि पहाड़ के युवाओं की लंबाई मैदानी इलाकों के युवाओं से थोड़ी कम होती है तो उन्होंने इसकी स्वीकृति दी और उत्तराखंड राज्य के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट जनरल बिपिन रावत की वजह से ही संभव हो पाई। उन्होंने कहा बॉर्डर के दो ब्रिगेड पिथौरागढ़ और जोशीमठ में सेना के माध्यम से गांवों को संवारने का कार्य हो रहा है यह भी जनरल बिपिन रावत द्वारा किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनरल बिपिन रावत पार्क के सौंद्रीयकरण सहित अन्य कार्यों को संपादित करने के लिए जल्द ही एक एक कमेटी बनाई जाएगी। जिसके बाद उस कमेटी के अनुरूप आगे के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए प्रदेश सरकार देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिसका मुख्य द्वार शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राष्ट्र सेवा में समर्पित शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर  विधायक खजान दास, जनरल सम्मी सभरवाल, उपनल एमडी जे.एस बिष्ट, उपनिदेशक कर्नल बीएस रावत, कर्नल आरएल थापा, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कटेत सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581