उत्तराखंड समाचार

जनपद पौड़ी की पुलिस ने यह ठाना है

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने अधीनस्थ सभी कार्मिकों को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाते हुए अपने परिजनों एवं परिचितों को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने आज पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, फायर सर्विस, दूरसंचार, स्थानीय अभिसूचना इकाई आदि में नियुक्त समस्त कार्मिकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। श्रीमती चौबे द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को अपने परिजनों एवं परिचितों को भी निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। सभी कार्मिकों को बिना भेदभाव के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करवाने हेतु ड्यूटी करने हेतु भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारियों द्वारा भी अधीनस्थ समस्त कार्मिकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

 

Related Articles

Back to top button