उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

। सुरक्षा मानको के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

देहरादून। बैंको व एटीएमों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था तथा कैमरों की स्थिती का जायजा लिया गया। बैंको तथा एटीएमों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया गया। सुरक्षा मानको के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया की बैंक तथा एटीएमो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चेकिंग की गई है। इस दौरान कुछ बैंकों/ एटीएमो में सुरक्षा संबंधित कमियां परिलक्षित हुई, जिन्हें दूर करने तथा एटीएम/बैंको में सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैंको व एटीएमों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंको तथा एटीएमों में आकस्मिक रूप से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 19-02-24 को जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंको तथा एटीएमो की आकस्मिक चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैंको तथा एटीएम मशीनों के पास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी। बैंको तथा एटीएम मशीनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही बैंको/एटीएमों में नियुक्त सुरक्षा गार्डो के साथ वार्तालाप कर संदिग्धों की पहचान करने तथा ज्यादा कैश लेकर जाने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा सम्बन्धी उपायों से अवगत कराने के निर्देश दिये गये। बैंको में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिती का जायजा लिया गया तथा जिन बैंको व एटीएमों में सीसीटीवी कैमरे खराब स्थिती में पाये गये उन्हें यथाशीघ्र ठीक कराये जाने तथा अपराध अनावरण की दृष्टि से उनकी पोजीशन को सही दिशा में रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, जिससे किसी घटना के घटित होने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के लिये लाभकारी सिद्ध हो सके। बैंको/एटीएमों की सुरक्षा व्यवस्था में पाई गयी कमियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों को पूरा करना सुनिश्चित करें, साथ ही हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581