उत्तराखंड समाचार

वार्ड नंबर 29 बूथ संख्या 103 मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ बूथ सत्यापन

धर्मपाल घाघट ने दी घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

देहरादून, 12 फरवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता जोरों पर रहीं। गांव चलो अभियान के तहत पार्टी नेता, पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे। इस दौरान जनता से सीधा संवाद किया गया तो जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर जनता-जर्नादन की नब्ज टटोलने की भी कोशिश की गई। मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 29 बूथ संख्या 103 मे बूथ सत्यापन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमे पूर्व महानगर अध्यक्ष अनु. मोर्चा धर्मपाल घाघट का प्रवास रहा। इस अवसर पर धर्मपाल घाघट ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण भाजपा सभी बूथों पर मजबूत पकड़ बना रही है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने की बात भी कही। धर्मपाल घाघट द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जन हित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी को बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के घर-घर जाकर केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक मोहन लाल, रोहित, बूथ अध्यक्ष रवि सिंह के साथ ही समस्त बूथ कमेटी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581